गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामपुर में सुंदर पगड़ी प्रतियोगिता, अमरजीत सिंह प्रथम रहे

रामपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुंदर पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सिख बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में अमरजीत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दलजीत सिंह बाजवा दूसरे और अमृतपाल सिंह आहूजा तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर आने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि बच्चों को सम्मानित करना और उनका हौसला बढ़ाना समिति का उद्देश्य है। वीर खालसा सेवा समिति समय-समय पर बच्चों को सम्मानित करती रहती है। उन्होंने बताया कि आज सुंदर पगड़ी बांधने वाले बच्चों को ढाल और वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

अवतार सिंह ने कहा कि सिख बच्चे जब छोटी उम्र में पगड़ी बांधते हैं तो यह गर्व और सम्मान की बात होती है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा ऐसी सेवाएं आगे भी जारी रहेंगी।

इस अवसर पर सुरजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, लकी, मनजीत सिंह, वजीर सिंह और गुलशन अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.