सिरसा, 16 मार्च (एम.पी. भार्गव)। खंड नाथूसरी चौपटा के गांव साहूवाला-द्वितीय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र Balwinder ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। कक्षा 11वीं के छात्र बलविंदर ने पुरुष वर्ग के 50–55 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की।
खंड शिक्षा अधिकारी Satbir Singh ने छात्र बलविंदर और पूरे विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बलविंदर का राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन होना विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने छात्र को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य Manju Poonia ने भी छात्र को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थी की मेहनत, लगन और खेल अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बलविंदर राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
