बालाजी गौ सेवा संस्थान नागौर ,द्वारा जाजम पुरी बाबा गौशाला में भव्य गौ सेवा एवं वर्षगांठ समारोह संपन्न

नागौर , राजस्थान:   ( रिपोर्ट डॉ एम पी भार्गव ) बालाजी गौ सेवा संस्थान, नागौर द्वारा आज हर रविवार की अपनी नियमित गौ सेवा के अंतर्गत जाजम पुरी बाबा गौशाला, रूपाथल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 500 गौ वंश को 40 क्विंटल हरी ताजी सब्जियां, फल और 95 किलो गुड़ प्रसाद के रूप में खिलाया गया।
अनिल भार्गव ने बताया कि आज का दिन गौशाला के लिए और भी विशेष बन गया क्योंकि इस इस अवसर पर मोहित देवड़ा और जय चौधरी का जन्मदिन भी गौशाला परिसर में मनाया गया।
महादेव हॉस्पिटल के संचालक डॉ. हापुराम चौधरी ने उपस्थित होकर मोहित और जय चौधरी को अपना आशीर्वाद दिया।
उन्होंने गौ माता की सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन को धन्य बनाने के लिए गौ सेवा अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर बालाजी गौ सेवा संस्थान, नागौर के अध्यक्ष मांगीलाल देवड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि आज संस्थान को सेवा करते हुए पूरे एक वर्ष हो गया है। इस महत्वपूर्ण वर्षगांठ का कार्यक्रम भी जाजम पुरी गौशाला में धूमधाम से मनाया गया।
अध्यक्ष मांगीलाल देवड़ा ने पिछले एक वर्ष में संस्थान द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
जिसमें गौ सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जाजम पुरी गौशाला में गौ माता की आरती की गई, जिसके बाद सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया गया।

अखिल भारतीय भृगु वंशी भार्गव समाज धर्मशाला पुष्कर के अध्यक्ष धर्मेंद्र भार्गव हिंदू ने भी इस अवसर पर सभी गौ सेवकों को संबोधित किया।
भार्गव ने कहा मुझे बहुत खुशी हुई आप सब कि निस्वार्थ सेवा भाव देखकर।
यह पूरा कार्यक्रम एक उत्साहपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें गौ सेवा के प्रति समर्पित भाव और आपसी सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस ग्रुप कि शुरुआत में 7 मैम्बर थे और आज लगभग 200 मैम्बर है और हर रविवार को तन मन धन से सभी सहयोग करते हैं।
इस पुनीत अवसर पर बालाजी गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष मांगीलाल देवड़ा, संरक्षक रामप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष पुखराज शीलगाँवा, सांवराराम बोराणा, सचिव मेघाराम घोसलिया, कोषाध्यक्ष मानमल सारस्वत, विशिष्ट सदस्य मनोहर सिंवर, हुकमीचंद पंवार, नरपतसिंह चारण, अनिल भार्गव, धर्मेंद्र भार्गव निमोद गोविंद घांची, बंटी टाक, हड़मान गिवारियाँ, नंदलाल राजपुरोहित, जितेंद्र चांगल, अनिल भाटी, सोनू भाटी, महिपाल शीलगांवा, कृपाराम भार्गव रामेश्वरी देवड़ा उमा गहलोत प्रिया देवड़ा देव गहलोत और गांव के कई गणमान्य व्यक्ति मात्र शक्ती एवं बच्चे भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.