बदायूं। शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के तत्वावधान में मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन शक्तिपीठ देवी मठिया में मां दुर्गा, मां काली, हनुमान बाबा, शनिदेव, शिवलिंग एवं साईं बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की नवमी वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा एवं साईं बाबा पालकी धूमधाम से निकाली गई।
शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के संरक्षक अजीत शंखधार एवं अध्यक्ष भाजपा नेता पं. अमन मयंक शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ देवी मठिया पर नारियल फोड़कर किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में नौ कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा एवं पंडित उमेश शर्मा के निर्देशन में मुख्य यजमान अजीत शंखधार, मयंक शंखधार, गौरव पाठक एवं अमन मयंक शर्मा रहे।
शोभायात्रा एवं साईं बाबा पालकी मोहल्ला चौबे से प्रारंभ होकर टिकटगंज, काली सड़क, मड़ई चौक, हलवाई चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, आर्य समाज, मालवीय गंज पुलिस चौकी एवं भरतमिलाप गली होते हुए पुनः देवी मठिया मंदिर पर विश्राम हेतु संपन्न हुई।
शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान शंकर की झांकियां, काली अखाड़ा, हनुमान झांकी तथा वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीला, हनुमान लीला एवं साईं बाबा पालकी सहित अनेक आकर्षक और हैरतअंगेज झांकियां रहीं। विभिन्न कलाकारों द्वारा शोभायात्रा के दौरान अद्भुत करतब भी दिखाए गए। शोभायात्रा एवं साईं पालकी में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र विश्वजीत गुप्ता ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस भव्य आयोजन में शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के संरक्षक अजीत शंखधार उर्फ अज्जू, अध्यक्ष पं. अमन मयंक शर्मा, संतोष शर्मा, गौरव पाठक, राजू शर्मा, अशोक गुप्ता, सुमित शंखधार, रिक्की अनेजा, अनुराग सोनी, अनीता शंखधार, मयंक शंखधार, राधा गुप्ता, अनमोल शंखधार, गीता शर्मा, नीरु शर्मा, प्रज्ञा अमन मयंक पाठक, चर्चा पाठक, मीनू शंखधार, रमेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, शशिकांत रावत, बिन्नी नारंग सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।
