बदायूँ, 23 अगस्त 2025: रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बदायूँ के मैदान में द्वितीय अंतर जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। इस अवसर पर कबड्डी (महिला/पुरुष), जिम्नास्टिक, फेसिंग और खो-खो मुकाबलों की शुरुआत हुई।
उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ाती हैं बल्कि टीम भावना और आपसी सहयोग को भी मजबूत करती हैं।
