बबीता रानी को राज सम्मान से किया गया सम्मानित

मेरठ मंडल मेरठ स्तर पर होटल दोआबा विलास मेरठ में आयोजित राज सम्मान समारोह के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा मोदीनगर की बबीता रानी अभिकर्ता/बीमा सलाहकार को एक भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सर्व श्री प्रवीण मित्तल, अमित मनोहर सिन्हा एवं उमेश जैन, विपणन प्रबंधक श्री संजय दत्ता, नीरज कुमार तथा विक्रय प्रबंधक: श्री अजय कुमार त्यागी, एस के त्यागी के द्वारा संयुक्त रुप से श्रीमती बबिता रानी को बीमा क्षेत्र में की गई विशेष उपलब्धि के लिए राज सम्मान से सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि में उनके परम् हितैषी एवं सहयोगी मोदीनगर के अविनाश गुप्ता एवम् मेघा सेन का महत्वपूर्व योगदान रहा।
इस अवसर पर मोदीनगर शाखा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रीमती रेखा भारद्वाज तथा मुरादनगर सेटेलाइट ऑफिस के शाखा प्रबंधक श्री गौरव कुमार ने बबीता रानी को उनकी अभूतपूर्व प्रगति के लिए शुभकामना दी। बबीता भारतीय जीवन बीमा निगम में विगत 5 वर्षों से मेंटर विकास वर्मा डेवलपमेंट ऑफिसर के दिशा निर्देशन में एवम समाज की बीमा क्षेत्र में सेवा कर रही है तथा समाज में महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्त्रोत हैं। इस भव्य कार्यक्रम में मुरादनगर मोदीनगर के साथ-साथ गाजियाबाद नोएडा मेरठ मुजफ्फरनगर बागपत शामली बिजनौर हापुड़ के अनेकों अधिकारी एवं अभिकर्ताओं ने प्रतिभाग किया गणमान्य अतिथियों ने भाग कार्यक्रम की बुरी भूरी प्रशंसा की और बबिता रानी को भविष्य में भी ऐसे ही न कीर्तिमान बीमा क्षेत्र में स्थापित करते रहने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.