लोकगीतों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं बारे किया जागरूक

ऐलनाबाद ,सिरसा, 11अक्टूबर (भार्गव) सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टियां सरकार की योजनाओं पर आधारित भजनों व लोकगीतों के माध्यम से आमजन को जागरूक कर रही हैं। शुक्रवार को लीडर भजन पार्टी लाला राम व रविंद्र कुमार ने ग्रामीणों को स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में धारण करने के लिए प्रेरित किया।
भजन पार्टी कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। भजन पार्टियों ने अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत मिशन और विभिन्न रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर अथवा संबंधित विभाग से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान भजन पार्टियों ने स्वच्छता अपनाने और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.