रामपुर, 03 अक्टूबर 2025। अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने शुक्रवार की नमाज़ को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय परिसर (द्वितीय रामपुर रज़ा पुस्तकालय महोत्सव – 251वां वर्ष) का दौरा किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है ताकि सभी कार्यक्रम एवं धार्मिक आयोजन शांति व सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हो सकें।
