आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पी.जी. डिग्री, बदायूं कॉलेज की छात्राओं का अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, 9 पदक जीते

गाजियाबाद में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया यू.पी. स्टेट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बदायूं के आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पी.जी. डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राएं मानसी चामुंडा, संतोषी कुमारी, और रोशनी ने जिले और कॉलेज का नाम रोशन किया।

मानसी चामुंडा ने 49 किलोग्राम श्रेणी में भाग लेते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 6 पदक अपने नाम किए। संतोषी कुमारी ने सीनियर वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि जूनियर वर्ग में रोशनी ने भी रजत पदक हासिल किया।

शनिवार को इस उपलब्धि पर कॉलेज के मैनेजर जोहेब अली सय्यद, निदेशक जोया अली सय्यद और प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान ने तीनों छात्राओं को मिठाई खिलाकर और भारत ट्रैक सूट भेंट कर बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस जीत को कॉलेज के लिए गर्व का क्षण बताया।

समस्त स्टाफ ने भी तीनों छात्राओं को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.