एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने गश्त के दौरान की बड़ी कार्रवाई, 7 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद, 22 मई :
पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने गश्त के दौरान गांव रणजीतपुरा थैहड़ी से एक युवक को 7 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

संदेह के चलते युवक की ली तलाशी, नशा बरामद
एंटी नारकोटिक्स सेल टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव रणजीतपुरा थैहड़ी जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गांव फकीरां वाली की ओर गश्त कर रही थी, जब एक युवक प्लास्टिक थैला लिए कच्चे रास्ते पर खड़ा मिला। पुलिस गाड़ी को देखकर युवक ने पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में की गई तलाशी
युवक की तलाशी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई, जिसमें 7 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, रिमांड पर होगी पूछताछ
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के जरिए तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सके।

यह कार्रवाई सिरसा पुलिस की नशा मुक्त समाज की दिशा में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.