जैन समाज रामपुर में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा, 29 जून को होगी शपथ

एड प्रमोद कुमार जैन बने जैन समाज के अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री दिनेश जैन सेठी

रामपुर। दिनांक 25 जून 2025 को शाम 6:30 बजे से 8:00 बजे तक जैन मंदिर परिसर में जैन समाज रामपुर की आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव अधिकारी एड पंकज जैन द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष एड प्रमोद कुमार जैन, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र जैन सेठी, महामंत्री कस्तूर चंद जैन, कोषाध्यक्ष अविरल जैन, मंत्री मनोज कुमार जैन, शिक्षा मंत्री दिनेश जैन सेठी, बाग मंत्री समर्पण जैन, स्वास्थ मंत्री डॉ सिद्धांत जैन,धर्मशाला एवं भंडार मंत्री अंकुर जैन निर्विरोध चुने गए। सभा में यह भी बताया गया कि 19 जून 2025 को हुई बैठक के निर्णय के अनुसार समाज के जीवन्त सदस्य ही चुनाव में भाग ले सकते थे। अब नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 29 जून 2025 को संध्या 6:30 बजे जैन मंदिर फूटा महल में आयोजित किया जाएगा।
जैन समाज के चुनाव अधिकारी ने एडवोकेट पंकज जैन ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर इस शुभ अवसर की गरिमा को बढ़ाएं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि मैं जैन समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इस पद के लिए चुना। मैं समाज की सेवा और विकास के लिए काम करने का वादा करता हूँ। मैं सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा।निष्पक्षता एवं पारदर्शिता इस समिति का उद्देश्य रहेगा, सभी सदस्यों से सहयोग देने एवं समाज की एकता एवं अखण्डता बनाये रखने का अनुरोध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.