तेतरहाट थाना में थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय द्वारा छात्राओं के बीच महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता अभियान

लखीसराय(सरफराज आलम)महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लखीसराय पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर तेतरहाट थाना परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने की, जिसमें हाई स्कूल और पैरामेडिकल संस्थान की दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया।

थानाध्यक्ष ने छात्राओं को लड़कियों के साथ बढ़ते साइबर अपराध, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ व घरेलू हिंसा जैसे जघन्य अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने हाल ही में लागू हुए नए कानूनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और किसी भी अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को3 सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि “सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है, इसलिए बिना घबराए अपनी शिकायत थाना में दर्ज कराएं। थाना आम जनता के लिए है, डरने की जरूरत नहीं।” शून्य FIR की भी व्यवस्था की गई हैं |

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं का पुलिस-फ्रेंडली माहौल में थाना भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें FIR की प्रक्रिया, पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली एवं कानून संरक्षण संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया। इसी क्रम में थाना परिसर में छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

थाना आने पर छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज से पहले वे थाना को लेकर डरी हुई रहती थीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों से प्रत्यक्ष बातचीत और थाना भ्रमण ने उनके सभी भ्रम दूर कर दिए। इस कार्यक्रम ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया है।

इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष विद्यानंद कुमार, एसआई रमेश पासवान, कुंदन कुमार ASI सूर्यनारायण यादव, धर्मेंद्र कुमार, पैरामेडिकल के कृष्णपाल, छात्रा लक्ष्मी कुमारी, सुषमा कुमारी सहित थाना के सभी कर्मी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.