अमृतसर: अमृतसर रूरल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में दो जासूसों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फलकशेर मसीह और सूरज मसीह के रूप में हुई है, जो बलडवाल गांव के निवासी हैं।
पुलिस इन दोनों से गहन पूछताछ कर रही है कि वे किस तरह की जानकारियाँ पाकिस्तान को भेजते थे और यह सिलसिला कब से चल रहा था। बलडवाल गांव भारत-पाकिस्तान सीमा से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो इस मामले को और भी संवेदनशील बना देता है।
गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में हुई घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। ऐसे में सीमा क्षेत्र से जासूसों की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।
थाना अजनाला में इन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 92 के तहत ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आज आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।
