पुलिस की लापरवाही से गई अमित की जान, चार पुलिसकर्मी निलंबित — अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला गांव में पुलिस की कथित लापरवाही के चलते युवक अमित की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पतला चौकी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल अमित ने आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव जब पतला गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
शाम करीब 6:30 बजे अमित का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। करीब 500 लोगों ने नम आंखों से अमित को अंतिम विदाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.