यूपी में 403 विधानसभा क्षेत्रों में आंबेडकर स्मारकों का होगा सुंदरीकरण, कैबिनेट की मंजूरी

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के स्मारकों के सुंदरीकरण की योजना को मंजूरी दे दी है।

Ambedkar Memorials in 403 Assembly Constituencies in UP to Undergo Beautification; Cabinet Gives Approval.कैबिनेट के निर्णय के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 स्मारकों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। हर स्मारक पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 403 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और स्मारकों को आकर्षक व व्यवस्थित बनाना है।

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से एक अहम बैठक की। इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में महिला बिल और बाबा साहब आंबेडकर की जयंती को लेकर विशेष चर्चा की गई। तय किया गया कि महिला बिल के प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में अभियान चलाया जाएगा, वहीं बाबा साहब की जयंती को भी बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.