अलवर: सिख पंजाबी समाज ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जताया आक्रोश

अलवर:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सिख पंजाबी समाज अलवर (पुरुषार्थी) ने शहीद स्मारक, कंपनी बाग में एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सिख समाज के लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर की मांग
सिख पंजाबी समाज की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई कि पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है, तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में मिलाना आवश्यक है।

समाज के प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर सिख समाज अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, पुरुषार्थी समाज से प्रेम गांधी, किशन लाल अरोड़ा, बाबा ध्यानसिंह, सरलोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जीत सिंह, सुंदर सिंह, बाल किशन आहूजा (आरएएस), मधुर हर्ष भाटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.