मुंबई, फरवरी 2026। वित्तीय ऐप्स की लंबी सूची, जटिल विकल्पों और अंतहीन स्क्रॉलिंग से परेशान ग्राहकों के लिए Jio Financial Services Limited ने अपना ‘ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप’ लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह ऐप पारंपरिक प्रोडक्ट लिस्टिंग के बजाय एक “इंटेलिजेंट डिजिटल मार्केटप्लेस” के रूप में कार्य करेगा, जो Agentic AI और न्यूरल नेटवर्क्स की मदद से यूज़र्स को व्यक्तिगत सुझाव प्रदान करेगा।
AI आधारित पर्सनलाइज्ड सुझाव
‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ मॉडल के विपरीत यह ऐप 15 AI एजेंट्स और लगभग 70 निर्णय-इंजन (Decision-Making Engines) के माध्यम से यूज़र की जरूरत, पात्रता और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण कर पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा। यदि कोई यूज़र होम लोन लेना चाहता है, निवेश शुरू करना चाहता है या बीमा कवर बढ़ाना चाहता है, तो ऐप सीधे वही विकल्प दिखाएगा जो उसके प्रोफाइल से मेल खाते हों।
एक प्लेटफॉर्म पर सभी वित्तीय सेवाएं
ऐप के जरिए होम लोन, पर्सनल लोन, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, क्रेडिट कार्ड, बीमा, UPI, फिक्स्ड डिपॉजिट, डिजिटल गोल्ड और Jio BlackRock के म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। यूज़र को अलग-अलग स्क्रीन पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चैट-बार में अपनी जरूरत टाइप करते ही संबंधित विकल्प सामने आ जाएंगे।
इसके अलावा, हर ट्रांजैक्शन पर जियोपॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें विभिन्न रिवॉर्ड्स के लिए रिडीम किया जा सकेगा।
आने वाले फीचर्स
कंपनी के अनुसार, भविष्य में ऐप में ‘फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर’ और ‘पर्सनल CFO फॉर भारत’ जैसे फीचर जोड़े जाएंगे, जो यूज़र की खर्च, बचत, निवेश और बीमा स्थिति का विश्लेषण कर सुधार संबंधी सुझाव देंगे।
लॉन्च के अवसर पर हितेश सेठिया, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, Jio Financial Services Limited ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य वित्तीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बनाना है, ताकि हर भारतीय आत्मविश्वास के साथ अपने वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण प्राप्त कर सके।
‘Finsider’ प्रोग्राम के माध्यम से कंपनी यूज़र्स को ऐप के विकास में सहभागी बनाना चाहती है, ताकि उनके फीडबैक के आधार पर इसे और अधिक उपयोगी बनाया जा सके।
khabre junction
