ऑल इंडिया रेडियो तो ऑल इंदिरा रेडियो है ,बीबीसी सुना करो -देवी लाल

गुस्ताख़ी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

बीबीसी के इंडिया रिपोर्टर मार्क टुली अब नहीं रहे। उन दिनों टीवी चैनल नहीं होते थे, रेडियो ही सूचना का प्रमुख माध्यम था। हरियाणा के ताऊ देवी लाल कहा करते थे—“बीबीसी सुना करो, यह ऑल इंडिया रेडियो नहीं, ऑल इंदिरा रेडियो है।”

राजीव–लोंगोवाल समझौते में हरियाणा के हितों की अनदेखी के ख़िलाफ़ ताऊ देवी लाल ने पूरे देश में “न्याय युद्ध आंदोलन” चला रखा था।

छत्तीस साल पहले मेहम विधानसभा के उपचुनाव में हुई रिगिंग पर जनसत्ता में छपी मेरी रिपोर्ट का उसी शाम बीबीसी में ज़िक्र किया गया। हमारे तत्कालीन संपादक श्री ओम थानवी ने रात को मुझे फ़ोन कर बताया—“बीबीसी ने अभी कहा है कि जनसत्ता में छपा है— मेहम में चौटाला की कमान में बूथ लूटे गए।”

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.