मुंबई।Alia Bhatt और Sharvari Wagh की बहुप्रतीक्षित एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म Alpha को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट अब बदल दी गई है और यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी।
जारी किए गए पोस्टर में डार्क और मिस्ट्री से भरा डिजाइन दिखाई देता है, जिसमें ग्रीक लेटर ‘ए’ के साथ फिल्म का टाइटल दर्शाया गया है। पोस्टर में आलिया भट्ट घायल अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका चेहरा और आंखें ही दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में Anil Kapoor और Bobby Deol के नाम भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें आलिया भट्ट एक जासूस की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म Yash Raj Films के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसने पहले भी कई सफल फिल्में दी हैं।
इस फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail कर रहे हैं। यह स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म मानी जा रही है और खास बात यह है कि पहली बार इस यूनिवर्स में महिला-प्रधान कहानी को केंद्र में रखा गया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ खतरनाक मिशनों पर जाती नजर आएंगी और कहानी में हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि इस स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत Salman Khan और Katrina Kaif की फिल्म Ek Tha Tiger से हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
पहले फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन वीएफएक्स पर ज्यादा काम होने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब नई तारीख घोषित होने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Love & War में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Ranbir Kapoor और Vicky Kaushal मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
khabre junction
