Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहे दुर्लभ योग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही खास व शुभ माना गया है। इसे अक्षया तीज भी कहा जाता है और यह अबूझ मुहूर्तों में से एक माना गया है। यानी इस दिन किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने के लिए विशेष मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। इस दिन किए गए कार्यों में देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और कार्यों में सफलता सुनिश्चित होती है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।

बन रहा है मालव्य राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में राजयोग बनता है, उन्हें सुख-समृद्धि और खुशहाली प्राप्त होती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इसके साथ ही 30 अप्रैल को अक्षय योग भी बन रहा है। इसके अतिरिक्त मालव्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बन रहे हैं। लगभग 100 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

इन राशियों के लिए रहेगा विशेष लाभ
धनु राशि:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का वास होगा।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के जीवन में अक्षय तृतीया का दिन नई खुशियां लेकर आएगा। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा बनेगी, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे और हर कार्य में सफलता मिलेगी।

डिस्क्लेमर:
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। Khabre Junction इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.