- रिपोर्ट: हरीशचंद्र कासगंज
कासगंज। कासगंज जिले की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा गऊपुरा के प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार मौर्य अपने क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। वे हर समय जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं—चाहे वह आर्थिक सहायता हो, कपड़े हों या किसी अन्य प्रकार की मदद।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर उन्होंने गरीब, असहाय, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल व ऊनी गर्म कपड़े दान कर उनकी सहायता की। यह सेवा कार्य वे कई वर्षों से निरंतर करते आ रहे हैं। सहायता पाकर गांव के बुजुर्गों और गरीबों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।
अजय कुमार मौर्य न केवल सरकारी बजट से विकास कार्य कराते हैं, बल्कि अपनी निजी जेब से भी जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते रहते हैं। पिछले कई वर्षों से उन्होंने पंचायत के लोगों के लिए एक बोलेरो कार निशुल्क सुविधा के रूप में उपलब्ध करा रखी है, जिससे किसी बीमार व्यक्ति या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बिना किसी शुल्क के आवागमन किया जा सके।
इसके अतिरिक्त भी वे अपनी ग्राम पंचायत के लोगों को अनेक सुविधाएं अपने निजी खर्च से उपलब्ध कराते हैं, जिसके चलते पंचायत के लोग उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते नहीं थकते।
