Airtel Down: एयरटेल की सर्विस डाउन होने से मोबाइल यूजर्स को कॉल करने से लेकर इंटरनेट यूज करने में दिक्कत आ रही है। सबसे ज्यादा दिल्ली और एनसीआर के यूजर्स को एयरटेल की सर्विस की दिक्कत रिपोर्ट की है।
एयरटेल के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को कॉल करने से लेकर इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। दिल्ली और एनसीआर के यूजर्स ने एयरटेल की सर्विस डाउन होने की वजह से परेशान हो गए। उनके नंबर पर न तो कोई कॉल आ रहा है और न ही वो कॉल कर पा रहे हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है।
Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 4:04 बजे से एयरटेल यूजर्स को कनेक्टिविटी की दिक्कत आ रही थी। 2,300 से ज्यादा यूजर्स ने एयरटेल की मोबाइल सर्विस को लेकर ये शिकायत रिपोर्ट की है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश के कई और शहरों के यूजर्स ने भी सर्विस में आई दिक्कत रिपोर्ट की है। हालांकि, रिपोर्ट करने वाले सबसे ज्यादा यूजर्स दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के हैं।
