रामपुर में आजम खान की पत्नी से मुलाकात के बाद बोले अजय राय, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर में आजम खान की पत्नी से मुलाकात के बाद अजय राय ने सरकार पर खुलकर निशाना साधा।

मुलाकात के बाद बाहर निकलकर गाड़ी में बैठते समय अजय राय ने कहा कि उन्होंने आजम खान की पत्नी से मुलाकात कर उनकी सेहत और हालात को लेकर बातचीत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आजम खान को प्रताड़ित किया जा रहा है और जेल में उन्हें पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल समय में आजम खान और उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आजम खान के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और उन्हें जेल में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.