शारीरिक रोगों से मुक्ति के लिए योग क्रिया को अपनाएं: करे योग- रहे निरोग
योग से होती है आत्मा शुद्ध: डा. सज्जन कुमार
ऐलनाबाद, 12 जून ( एम पी भार्गव) राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा ऐलनाबाद के प्रचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा एनएसएस प्रभारी प्रो. राजवीर सिंह के संयुक्त संयोजन में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार योग दिवस के उपलक्ष्य में योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने अपने विस्तार व्याख्यान में कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है।इसमें किसी व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए और विभिन्न प्रकार के रोगों और अक्षमताओं से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम शामिल हैं। योग का अभ्यास करने की कला व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह एक शांतिपूर्ण शरीर और मन को प्राप्त करने के लिए शारीरिक और मानसिक विषयों को एक साथ लाता है, तनाव और चिंता को प्रबंधित करने में मदद करता है और आपको तनावमुक्त रखता है। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा कर 16 जून कर दी गई है। प्रथम मैरिट लिस्ट 26 जून को जारी होगी जिसमें फीस जमा कराने की तिथि 27 जून से 30 जून तक रहेगी। दूसरी मैरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी की जाएगी जिसमें फीस जमा करने की तारीख 3 जुलाई से 7 जुलाई होगी उसके बाद फिजिकल काउंसलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 150 आवेदन आ चुके हैं।इस मौके पर उनके साथ शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के अलावा बहुत से छात्र छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
