रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
राजस्व ग्राम टंडोला, तहसील टांडा में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाटा संख्या 453 (रकबा 0.7850 हेक्टेयर), गाटा संख्या 453/489 (रकबा 0.0650 हेक्टेयर) एवं गाटा संख्या 455 (रकबा 0.1010 हेक्टेयर) पर बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी।
राजस्व विभाग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
khabre junction
