आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, रिजर्व पुलिस लाइन में धर्मगुरुओं संग शांति बैठक

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र Rampur की रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक के दौरान आपसी सौहार्द, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहारों को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें और ऐसी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों के दौरान जुलूस एवं कार्यक्रम निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं।

संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त सुनिश्चित की जाएगी।

डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

रामपुर जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत संबंधित थाने या डायल 112 पर दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.