अदाणी ग्रुप की पहल: गोंडखैरी साइट के ग्रामीण बच्चों को मिले स्कूल बैग्स और वॉटर बॉटल्स

नागपुर: बाल दिवस के अवसर पर अदाणी ग्रुप की गोंडखैरी साइट की सीएसआर टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग और वॉटर बॉटल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सराहनीय पहल के तहत गोंडखैरी साइट से सटे चार गाँव—सुराबर्डी, आलेसुर, कलंबी और गोंडखैरी के 6 शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई।

कार्यक्रम के दौरान कुल 82 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और 73 विद्यार्थियों को वॉटर बॉटल वितरित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ इस सामग्री को प्राप्त किया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्वयंसेवकों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों ने अदाणी ग्रुप की इस सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल बच्चों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक वातावरण तैयार करने में भी मदद करती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.