अहमदाबाद, फरवरी 2026: अदाणी ग्रुप ने समावेशी नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अदाणी एक्सेलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम (AALP) 2025–27 बैच के तहत देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों के छात्रों के लिए 24 फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली और योग्य छात्रों को आर्थिक बाधाओं से मुक्त कर नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है।
ये स्कॉलर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोलकाता, आईआईएम लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से चुने गए हैं। चयनित छात्रों को अहमदाबाद स्थित समूह मुख्यालय में औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर करण अदाणी, मैनेजिंग डायरेक्टर, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और डायरेक्टर, अदाणी सीमेंट ने छात्रों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल स्कॉलरशिप कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतिभा को सही अवसर देने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप का विश्वास है कि प्रतिभा हर जगह होती है, लेकिन अवसर हर किसी को नहीं मिलता, इसलिए योग्य छात्रों को आगे बढ़ने का मंच देना आवश्यक है।
विविध प्रतिभाओं को मिला अवसर
2025–27 बैच में शामिल छात्र भारत की उभरती नेतृत्व क्षमता की विविधता और गहराई को दर्शाते हैं। आईआईएम कोलकाता के एमबीए छात्र आनंद बाबू कामिनेनी ने जेईई, कैट और यूपीएससी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में शीर्ष 0.1% में स्थान हासिल किया है। वहीं आईआईएम लखनऊ के आयुष श्रीवास्तव ने 500 से अधिक इंजीनियरों को जटिल ऑयल और गैस सिस्टम में प्रशिक्षित किया है और यूरोप के ऑफशोर ऑपरेशंस में तकनीकी अपग्रेड का नेतृत्व किया है।
इसके अलावा मधु गुप्ता और कनव बंसल जैसे प्रतिभाशाली छात्र भी इस स्कॉलरशिप बैच का हिस्सा हैं, जिन्होंने अपने करियर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
स्कॉलरशिप के साथ मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर
AALP स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री एक्सपोजर, मेंटरशिप और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर व बिजनेस प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर भी मिलेगा। इससे छात्रों की शैक्षणिक शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव के बीच मजबूत तालमेल स्थापित होगा।
अदाणी ग्रुप का यह कार्यक्रम भविष्य के ऐसे नेताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो उत्कृष्टता, जिम्मेदारी और नवाचार के साथ भारत के विकास में योगदान दे सकें।
khabre junction
