कान्स 2025 में अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला हार पहनकर बटोरी सुर्खियाँ!

नई दिल्ली/कान्स। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय अभिनेत्री रुचि गुज्जर की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने न सिर्फ अपने लुक से बल्कि देशभक्ति की भावना से भी लोगों का दिल जीत लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने जो हार पहना था, उसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा उकेरा गया था।

इस अनोखे और साहसिक फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में आईं रुचि गुज्जर ने कहा,
“मैं पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मान देना चाहती हूं। उन्होंने जिस तरह से भारत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है, वह सराहनीय है। मेरा यह लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतीक है।”

रेड कार्पेट पर उनका यह अंदाज़ हर किसी को चौंका गया। जहां दुनिया भर के सितारे फैशन की चमक बिखेर रहे थे, वहीं रुचि गुज्जर ने परंपरा, संस्कृति और राष्ट्र गौरव को अपने पहनावे के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया।

सोशल मीडिया पर भी उनका यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे ‘फैशन में देशभक्ति की झलक’ और ‘गर्व से भरा अनूठा संदेश’ बता रहे हैं।

भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के इस संगम को पेश कर रुचि गुज्जर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्लोबल मंचों पर भारतीय कलाकार केवल कला ही नहीं, बल्कि देश की आत्मा को भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.