लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, चोरीशुदा लैपटॉप बरामद 

ऐलनाबाद ,सिरसा 19 मार्च ( एम पी भार्गव ) जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की डिंग थाना पुलिस ने लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि सिरसा निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ओएचएम सिने गार्ड़न सिरसा में बतौर मैनेजर के पद पर कार्य करता हुँ । बीती 15 मार्च 2026 की रात्री को अज्ञात युवक ऑफिस में घुसा और मेरा लैपटॉप लेकर मौका से फरार हो गया । डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ डिंग थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान डिंग थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पुत्र अशोक कुमार निवासी एंमसी कॉलोनी सिरसा को नजदीक बस स्टैंड सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा लैपटॉप बरामद कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.