टाटा अल्ट्रोज कार ने चार बाहनों में टक्कर मारी तीन की मौत चार घायल कासगंज में गोला कुआं के पास हुआ हादसा

कासगंज जनपद की सोनू सोरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगरिया बैरियर चौकी से पहले गोला कुआं के पास आज शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक टाटा अल्ट्रोज कार ने चार वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया और चार लोग गंभीर चोटिल है मिली जानकारी के अनुसार कासगंज में बदायूं की तरफ से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार नंबर UP 81CU 1944 कि सामने से सोरों की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल UP24M 9403 से सीधी टक्कर हो गई मोटरसाइकिल सवार संजय पुत्र अरव सिंह यादव निवासी सिथलिया पुख्ता रसूलपुर बेला सहसवान बदायूं नन्ही देवी पत्नी कुंवरपाल राजपूत निवासी वीसा सहसवान जनपद बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भिजवाया गया ऐसी दुर्घटना में बैटरी चलित ई रिक्शा UP87AT 2982 और एक सुपर स्प्लेंडर बाइक UP 24 BH 4845 भी चपेट में आई मोटरसाइकिल चालक वीरू पुत्र भगवानदास निवासी कछला वार्ड नंबर 3 को भी गंभीर चोटे आई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई मृतकों के प्रभारी जनों को पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है अन्य सभी लोगों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है सोरों कोतवाली प्रभारी अधीक्षक ने बताया इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और सभी दुर्घटना में शामिल वाहनों को सड़क से हटाकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.