- संवाददाता – सुमन्त यादव
एटा- सूबे की संत सरकार जहां एक ओर काबरियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए कटीबद्ध है,जनता को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रयासरत है भले ही सरकार के अनुवाई इसमें अपना शतप्रतिशत नहीं दे रहे हों, स्थानीय खूफिया तंत्र सूबे के मुखिया को वास्तविकता से वाकिफ न करा रहा हो, इसके बाबजूद भी सूबे के मुखिया उत्तर प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाने में अमादा है! उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की यदि कहीं भी कोई बात हो और चर्चा में प्रदेश के एटा जनपद का नाम न आए तो ये संभव ही नहीं! यहां एक से बड़कर एक कारनामें होते रहते हें जिन पर आलाकमान की नज़र होना आवश्यक है!सूबे का सबसे प्रमुख जनपद एटा जहां राजनीत का गढ़ भी है इसको जिसने पकड़ लिया उसको फिर एटा की जनता ने भरपूर सहयोग, जिसको फिर सत्ता से बेदखल किया तो फिर उसको कभी सहयोग नहीं किया! सूबे की वर्तमान और पूर्व सरकार इसका प्रमाण है!
एटा जनपद की जनता ने वर्तमान सरकार पर भरोसा जताया है, घड्डा मुक्त सड़कें,बेहतरीन कानून व्यवस्था देने के लिए संकल्पित सरकार के लोग और सरकार की मशीनरी में अधिकांश सहयोग की मुद्रा में नज़र नहीं आ रहे हें. यदि कानून व्यवस्था घटित घटना स्थल पर चुस्त दुरुस्त ही होती तो इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया गया होता!फिलहाल कोतवाली नगर क्षेत्र के वनगांव चौकी के कार्य क्षेत्र वो भी चंद कदम की तय दूरी ने चौकी के कानून का स्तर खोल और झकझोर कर रख दिया है! पुलिस ने पीड़ित परिजनों की सूचना के आधार पर जितेंद्र पुत्र हरिओम गिरी को लहू लुहान हालत में लिंबरा स्कूल के पास से मरणासन्न हालत में उठाकर के अस्पताल में भर्ती करा दिया है! वही कोतवाली नगर ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सम्पूर्ण मामले को धारा 191(2)/115(2)/351(3)/109/140(1) बी एन एस बनाम आशू गुप्ता सहित कुल 6 नफर पंजीकृत किया है तथा घटना को अंजाम देने वाले शेष की तलाश में लगी हुई है! आपको बता दें कि उक्त मामले में प्रयुक्त अपहरण कार संख्या up 82 av 9205 को भी बरामद कर लिया गया है! साथ ही घटना में घटनाकारो में पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आशू गुप्ता उर्फ रितिक गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता निवासी बाग का नगला बनगाँव रोड थाना कोतवाली नगर जनपद एटा उम्र करीब 29 वर्ष,सुमित यादव पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी लिमरा स्कूल के पीछे पराग डेयरी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा उम्र करीब 32 वर्ष, किशन गुप्ता पुत्र अबधेश चन्द्र गुप्ता निवासी बनगाँव रोड मंदिर के पास कोतवाली नगर जनपद एटा उम्र करीब 24 वर्ष कर लिया है!
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व मे कार्यवाही की जा रही है
