ऐलनाबाद,18 जनवरी (एम पी भार्गव) मानव संरक्षण कल्याण संगठन के तत्वाधान में शनिवार को ममेरा रोड पर महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक महिला स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए अतिथियों के स्वागत हेतु बुके भेंट कर तथा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
