ऐलनाबाद में नशा खत्म करने हेतु पुलिस का नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस व आम नागरिकों में बैठकों का सिलसिला जारी
ऐलनाबाद 27 जून ( एम पी भार्गव ) स्थानीय थाना प्रभारी ऐलनाबाद श्री रवि कुमार गर्ग ने स्थानीय प्रशाशन के सहयोग से नशे की रोकथाम हेतु एवं जन जागरूकता अभियान के तहत आज शहर कि अग्रवाल धर्मशाला में एक जन समूह की बैठक को संबोधित किया तथा नशे के खिलाफ लोगों को सावधान किया>
उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस को जन सहयोग की जरूरत है , अतः शहरवासियों को बिना किसी डर , संकोच के इन लोगों के बारे में पुलिस को सूचना देनी चाहिए ताकि उन्हें जेल में बंद किया जा सके , सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा , नागरिकों को चिंता करने को जरूरत नहीं है ।
इस बैठक में शहर के पार्षद और पूर्व चेयरमैन और बाकी गणमान्य व्यक्तियों में संदीप तलवाड़ियां, श्री रवींद्र लढा , विजय व्यास ,पवन जाजू ,सत्य नारायण पांडिया,रोशन लाल,लक्ष्मण चौहान,नरेश कुमार,रमेश भार्गव ,आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे । इन उपस्थित लोगों को नशे की बीमारी को खत्म करने के लिए एवं पुलिस को सहयोग करने की शपथ भी दिलाई गई । कुल मिलाकर पुलिस की बैठक बहुत कामयाब रही तथा लोगों में भी भरपूर उत्साह देखा गया
