रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय! लखीसराय एसपी अजय कुमार,जिन्हें स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक (ID-2023) से अलंकृत किया गया था, आज 24 सितंबर 2025 को पटना के सरदार पटेल भवन में आयोजित समारोह में औपचारिक रूप से सम्मानित किए गए। इस भव्य कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने एसपी अजय कुमार को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से आयोजित इस समारोह में राज्यभर से पदक प्राप्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।
लखीसराय के लिए यह गौरव की बात है कि जिले के पुलिस कप्तान अजय कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य, ईमानदार नेतृत्व और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे लखीसराय जिला के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
