विश्व हिंदी दिवस पर कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में काव्य-संध्या व पुस्तक लोकार्पण

पटना: विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में एक भव्य काव्य-संध्या एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, पटना और श्री साहित्य कुंज, राँची के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 10 जनवरी 2025 को पाटलिपुत्र परिषद, चौक, पटना सिटी में संपन्न होगा।

कविवर सुरेन्द्र के ज्येष्ठ सुपुत्र तुषार कांति ने बताया कि इस अवसर पर कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना के काव्य-ग्रंथ ‘विष-बाण’, उनकी सुपुत्री मनीषा सहाय सुमन द्वारा संपादित साहित्य संवाहक पत्रिका का उन पर आधारित विशेषांक तथा उनके सुपुत्र पीयूष कांति के ग़ज़ल-संग्रह ‘तिश्नगी रह गई’ का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत एक कवि-सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है।

कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी करेंगे। इस अवसर पर कमलनयन श्रीवास्तव, प्रेम किरण, गोरख प्रसाद मस्ताना, मधुरेश शरण, डॉ. आरती कुमारी सहित कई प्रख्यात कवि एवं कवयित्रियां अपनी रचनाओं का काव्य-पाठ करेंगी। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर हिंदी साहित्य के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.