63 ग्राम 26 मिलीग्राम अफीम सहित कार सवार व्यक्ति काबू  

ऐलनाबाद 14 मई ( एम पी भार्गव ),सिरसा जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम वाहन चेकिंग के दौरान बिजली घर बरनाला रोड़ सिरसा क्षेत्र से कार सवार एक व्यक्ति को 63 ग्राम 26 मिलीग्राम अफीम सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरलाल सिंह उर्फ गुरी पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बाहिया जिला सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान बरनाला रोड़ स्थित बिजली घर के पास नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान ओवर ब्रीज बरनाला की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी । उक्त कार सवार युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक घबरा गया और कार को वापस मोड़कर कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो अचानक कार बंद हो गई । शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त कार सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो कार के गियर बॉक्स में एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसे खोलकर चैक किया तो पन्नी से 63 ग्राम 26 मिलीग्राम अफीम बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई । सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.