सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 25 जनवरी तक हर हाल में होगा विसर्जन:डीएम

डीएम मिथिलेश ने जिलेवासियों से सरस्वती पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

लखीसराय(सरफराज आलम) जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक में जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन 25 जनवरी तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का पालन अनिवार्य होगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को देने की भी अपील की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित सभी थाना प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.