किउल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते वक्त यात्री का पैर फिसला, हुआ बुरी तरह से घायल

ऑपरेशन सेवा के तहत रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भेजा निजी स्वास्थ्य केंद्र

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय! किउल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर ट्रेन संख्या- 63207(अप) आई तथा निर्धारित समय के ठहराव के बाद खुलकर प्रस्थान कर गई!खुलने के बाद एक व्यक्ति चढ़ने का प्रयास कर रहे थे जिससे उनका बैलेंस खराब हो जाने के कारण गिरकर बुरी तरह घायल हो गए जिनका नाम मथुरा यादव, उम्र 55 वर्ष,पिता स्वर्गीय प्रभु यादव, ग्राम वृंदावन, थाना किऊल, जिला लखीसराय है।ड्यूटी में तैनात रेल पुलिस के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद ड्यूटी में तैनात अधिकारी व पुलिसकर्मी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को रेलवे अस्पताल, किऊल ले जाया गया।जहां प्राथमिक उपचार होने के बाद घायल व्यक्ति को उनके पुत्र गुड्डू कुमार तथा सुड्डू कुमार के द्वारा बेहतर इलाज के लिए लखीसराय शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया!चिकित्सक के मुताबिक बुरी तरह से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.