रामपुर: शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा यात्रा के अंतर्गत रामपुर शहर में भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार सहित भारी संख्या में आमजन ने भाग लिया। रैली आंबेडकर पार्क से शुरू होकर गांधी समाधि स्थल तक निकाली गई।
इस रैली का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ाना रहा।
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने अपील की कि आमजन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं। उन्होंने नागरिकों से कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करें, ताकि अभियान को और मजबूती मिल सके।

