कांग्रेस पार्टी के लखनऊ मे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

रामपुर: कांग्रेस पार्टी के लखनऊ मे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अध्यक्ष अजय राय के अलावा महासचिव अविनाश पांडे ,राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक संजय कपूर , राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल , जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित और नगर अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ़ हारून खां भी उपस्थित रहे।
सब से पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संगठन सृजन अभीयान के बारे में बताया कि संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच है। कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से ऐसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्त्व दिया जायेगा जो अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते हैं। उनहोने कहा कि आने वाले दिनों में बहुत जल्द पंचायत और एमएलसी के चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं जिसके लिए बूथ स्तर पर अभी से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मेहतन करना चाहिए। उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को अपने- अपने क्षेत्रों में चलाने के लिए सभी को जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनाव का है। अभी से जब हम रणनीति तैयार करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.