यूजीसी के काले कानून के विरोध में बल्लभगढ़ में स्वर्ण समाज की बैठक, सैकड़ों लोगों ने जताया विरोध

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

बल्लभगढ़। यूजीसी के काले कानून के विरोध में स्वर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर बैठक का आयोजन किया और इस कानून के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक में पंजाबी, वैश्य, ब्राह्मण और राजपूत समाज सहित स्वर्ण समाज के अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रधान बृजमोहन बातिश, वैश्य समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, राजपूत समाज के प्रधान प्रताप भाटी, प्रवासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय तिवारी और आरक्षण विरोधी मोर्चा के प्रधान दीपक गौड़ सहित स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार और वक्तव्य रखे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार द्वारा लाया गया यह कानून भले ही किसी विशेष वर्ग के लिए लाभकारी हो, लेकिन स्वर्ण समाज के लिए यह अत्यंत नुकसानदेह और जहरीला साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस कानून को स्वर्ण समाज पर जबरन थोपने का प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर यूजीसी के इस कानून के विरोध में आगामी रणनीति और रूपरेखा तैयार करने पर सहमति जताई। बैठक में पवन गुप्ता, डॉ. बिजेंद्र सिंगला, एडवोकेट अंशुल गर्ग, राहुल गर्ग, राजेश गोयल, नरेश शर्मा, राजकुमार अग्र, शिव भारद्वाज, ऋषि और कुलदीप सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.