राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर रामपुर में निकला पथ संचलन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

रामपुर (सैदनगर), 28 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष (2025-26) के उपलक्ष्य में आज मंडल सीगन खेड़ा, खण्ड सैदनगर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए समाज में एकता, अनुशासन और संगठन का संदेश दिया।

उपेंद्र मिश्रा का संबोधन

कार्यक्रम में उपस्थित उपेंद्र मिश्रा ने भौतिक विचार रखते हुए कहा कि “हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रभु श्रीराम ने जनमानस की भलाई के लिए राजपाट का त्याग किया और अधर्म का विनाश कर धर्म की स्थापना की। वे हमारे आदर्श हैं और उनके जीवन से हमें सेवा, त्याग और सत्यनिष्ठा का संदेश मिलता है।”

गणमान्य उपस्थित

पथ संचलन के अवसर पर कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –

राजेन्द्र आर्य – जिला सह संघचालक

अंकुर – जिला सह प्रचार प्रमुख

विवेकानंद – खण्ड कार्यवाह

मनु कुमार – शारीरिक प्रमुख
साथ ही ओमप्रकाश लोधी, डॉ. पप्पू, सोमपाल सिंह, तेजरतन, जगत सिंह, भूपेंद्र पाल, जागन सिंह, मुकेश, रूपबसंत, रूपेश अमन आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाजोत्थान के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने शताब्दी वर्ष को एक जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

SEO कीवर्ड: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष रामपुर, सैदनगर RSS पथ संचलन, प्रभु श्रीराम के आदर्श, रामपुर में संघ कार्यक्रम, RSS शताब्दी वर्ष 2025-26, रामपुर समाचार संघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.