मेरठ। यूजीसी के विरोध में मेरठ से एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक यात्रा की शुरुआत की गई। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सीताराम की कुटी मंदिर से जंतर-मंतर, नई दिल्ली के लिए पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व महंत रणसिंहानंद गिरी और धर्मानंद गिरी कर रहे हैं। यह यात्रा 8 जून 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली पहुंचेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण त्यागी और प्रदेश महामंत्री बॉबी त्यागी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और यात्रा को समर्थन दिया। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस दौरान मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष अक्षय, कुमार दीपक, महेंद्र चाचा, वीरेंद्र, सानू, अंकित हिंदू, मोनू, अमन और सोनू सहित अनेक कार्यकर्ता तथा हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा समाज की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उनका कहना था कि बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़कर अपना समर्थन दे रहे हैं और यह यात्रा समाज की भावनाओं को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी।
इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की टीम और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
khabre junction
