ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक व्यक्ति को एक चोरी किये हुए मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार
किउल रेलवे सुरक्षा बल ने की कार्रवाईकिउल रेलवे सुरक्षा बल ने की कार्रवाई
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय! लखीसराय स्टेशन पर यात्री सुरक्षा व TOPB ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षी नमन कुमार व आरक्षी अफजल अली ट्रेन संख्या- 63334 डाउन गया -किऊल मेमू से समय 02/35 बजे एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से तेजी से उतरकर भागते हुए देखे। शक होने पर उस व्यक्ति को खदेरकर पकड़ा गया जिस से पूछताछ में अपना नाम पवन कुमार, उम्र 26 वर्ष,पिता कारू सिंह, ग्राम – कारगिर, थाना- रजौली, जिला नवादा, बिहार बताया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पैंट के दाहिने जेब से एक अदद मोटोरोला कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल का लॉक खोलने ह बोला गया परन्तु मोबाइल का लॉक नहीं खोल पाया। पूछने पर उसके द्वारा बताया कि आज ही उसने किसी गाड़ी में से एक यात्री के सीट पर से चुराया है। मौके पर उपस्थित यात्रियों से मामले में स्वतंत्र गवाह बनाने हेतु कहने पर कानूनी लफड़ा बता गवाह बनने से इनकार किए तब अपने साथ के स्टाफ को गवाह बनाते हुए जब्ती सूची तैयार कर मोबाइल को जब्त किया गया। कारण बताते हुए गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार कर गिरफ्तार किया गया। जब्त मोबाइल पर करण कुमार निवासी महानंदपुर थाना नेमदरगंज जिला नवादा का फ़ोन आया जिनके द्वारा बताया गया कि यह उनका मोबाइल है जो यात्रा के दौरान चोरी हो गया था।
घटना के संबंध में ASI मनोज कुमार द्वारा लिखित शिकायतपत्र, मौका पर तैयार किया गया कागजात, कार्यवाही की वीडियो फुटेज व एक नफर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को जीआरपी किऊल में सुपुर्द किया गया । कांड पंजीकरण करने की प्रक्रिया की जा रही है।उक्त जानकारी किउल रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रशांत कुमार ने दी!
