लखीसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश
भारी मात्रा में अवैध हथियार,हथियार बनाने वाले उपकरण सहित आधा दर्जन तस्करों को किया गिरफ्तारएसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने वाले उपकरण और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया है। कार्रवाई में फैक्ट्री संचालक सहित आधा दर्जन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापामारी के दौरान एक देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,40 अर्धनिर्मित पिस्टल,20 स्लाइडर,45 बैरल,21 बट ग्रिप और 10 बॉडी प्लेट बरामद किए हैं।इसके अलावा ड्रिल मशीन,लेथ मशीन,मिलिंग मशीन जनेरेटर,साउंड बॉक्स और दो बाइक समेत कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं।एसपी अजय कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि शायद पुर पंचायत के आनंदपुर निवासी प्रेम कुमार के घर में महीनों से अवैध हथियार फैक्ट्री संचालित हो रही है।सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ SOG-1 पटना और जिला पुलिस की टीम बनाई गई।एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। फैक्ट्री को डेयरी व्यवसाय के आड़ में चलाया जा रहा था।हथियार बनाने की मशीन की बाहर न जाए इसलिए तेज आवाज वाला साउंड बॉक्स चलाया जाता था।एसपी अजय कुमार ने बताया कि छापेमारी में मुंगेर निवासी प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव,बिट्टू कुमार उर्फ मोoखान,मोoचांद,मोoगुलजार,मोo शाहनवाज और मोoराज उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में सामने आया कि यह लोग आसपास के जिलों में हथियारों की सप्लाई करते थे।एसपी ने कहा कि सभी गिरफ्तार तस्करों से पूछता जारी है हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
