लखीसराय में छोटी दुर्गा माता का भव्य अविश्वसनीय बेल भरनी शोभायात्रा उमड़ा भक्तों का सैलाब

श्री श्री 108 श्री जगतजननी दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार छोटी मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम  

लखीसराय!छोटी मां दुर्गा स्थान पुरानी बाजार,लखीसराय के अध्यक्ष बासुकीनाथ, सचिव सुरेश ड्रोलिया, संयुक्त सचिव अरविंद कुमार सोनी, पिंटू गुप्ता, उपाध्यक्ष राजनीति प्रसाद गुप्ता, कृष्ण मुरारी, बंटी डालमिया विवेक छापड़िया, संजीव सोनी, दानी, अरविंद कुमार, वरुण कुमार, अशोक गुप्ता, राजीव सिंन्हा, डिंपू कुमार , सुनील कुमार शर्मा तथा सैकड़ो कार्यकर्ताओं के देखरेख में 11 ब्राह्मणों के शंख ध्वनि के साथ, बनारस के श्री केशव आचार्य जी, यजमान अभिनंदन कुमार रोशन कुमार पांडे, विनय पांडे, रवि शंकर पांडे, गणेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, रोशन कुमार पांडे, सहित हजारों हजार भक्तजनों के साथ हाथी घोड़ा पालकी, रथ ,ढोल भांगड़ा, आसनसोल पश्चिम बंगाल का बैंड पार्टी के साथ तरह-तरह के नृत्य समूह, अलग-अलग गाड़ियों में शेर पर सवार मां दुर्गा की मूर्ति बसहा बैल पर सवार शिवाजी, नरमुंड पर विराजमान काली जी और कई प्रकार की झांकियां एवं लाइट के साथ विभिन्न प्रकार के शिव तांडव, गणेश स्त्रोत, देवी स्तुति, साथ में विभिन्न प्रकार के नृत्य समूह ,भगवा झंडा, पटाखे फूल गुलाल के साथ माता की डोली को लेकर मंदिर प्रांगण से बेल भरनी लिए भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।
मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा पुरानी बाजार चितरंजन रोड होते हुए प्रभात चौक से गुजरते हुए मुख्य मार्ग से शाहिद द्वारा होते हुए पचना रोड चौक पर बड़ी दुर्गा माता के मिलन स्वागत के बाद पचना रोड होते हुए संसार पोखर जाया गया। इस बीच जगह-जगह भक्तजनों के द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। भारत माता कमेटी पुरानी बाजार के द्वारा भक्तजनों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की गई वहीं प्रभात चौक पर सोनी मुखिया के द्वारा फूल बरसा कर माता के शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। डॉक्टर एस एन भारती के द्वारा भी शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। राज टॉकीज के मालिक रितेश कुमार जी के पूरी टीम के द्वारा शीतल पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था किया गया था। इसी तरह पीयूष भारत माता कमेटी के द्वारा, कपड़ों के प्रतिष्ठित दुकान बेड बॉय के प्रोपराइटर के द्वारा शाहिद गेट के पास माता के शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। जाने-माने व्यवसायी संजय बंका, मानिक चंद्र डिविया वाला के द्वारा भी पुष्प वर्षा कर माता के शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं पचना रोड चांदनी चौक पर श्री राम हार्डवेयर के द्वारा बच्चों को फल देकर तथा पुष्प का वर्षा कराकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
आज के मां के शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियां की प्रस्तुति कोरियोग्राफर रवि कुमार और स्काय विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक बबलू शर्मा, सचिव सविता शर्मा और उनकी पूरी टीम के लगातार 1 महीना के मेहनत और प्रयास से सफल हो पाया।
सचिव सुरेश ड्रॉलिया ने बताया कि षष्ठी के दिन बिल्व निमंत्रण देकर सप्तमी के दिन देवी को मंदिर प्रांगण में लाया जाता है और यही से दुर्गा पूजा का आध्यात्मिक शुरुआत माना जाता है। अध्यक्ष बासुकीनाथ ने बताया कि बेल भरनी के बाद भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक दुर्गा अनुष्ठान भक्तजनों का समर्पण और देवी की कृपा प्राप्त करने का साधन होता है, उसके बाद मंदिर प्रांगण में मां का आवाह्न कर भक्त जनों के लिए मां का पट खोल दिया जाता है।
संयुक्त सचिव अरविंद सोनी ने बेल भरनी में माता का भव्य शोभा यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं के जय कारे से पूरा वातावरण भक्तिमय होने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.