जमीन के एवज में सरकारी शिक्षक ने करीब 7 लाख का किया ठगी,झूठे मुकदमें का भी आरोप
शिक्षक लखीसराय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी दरगाह का है निवासीपीड़ित ने एसपी अजय कुमार से लगाई न्याय की गुहार शिक्षक लखीसराय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी दरगाह का है निवासीपीड़ित ने एसपी अजय कुमार से लगाई न्याय की गुहार
- रिपोर्ट- सरफराज आलम
लखीसराय। लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के छोटी दरगाह निवासी मो परवेज के द्वारा अपने हीं जो मामा जमुई जिला के सोनाय गांव के मूल निवासी हैं उनसे जमीन दिलाने के नाम पर गरीब 9 लाख रुपए की ठगी की गई है।काफी तगादे के बाद भांजे शिक्षक मो परवेज ने लगभग दो लाख रूपये अपने मामा को वापस किया।हद तो उसे वक्त हो गई जब भांजे मो परवेज ने पैसे का तगादा करने गए अपने मामा और सगे संबंधियों को भद्दी- भद्दी गाली देने लगा और अपहरण का झूठा मुकदमा लखीसराय नगर थाना में दर्ज कर दिया।जिसकी जांच पुलिस कर रही है।इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जमुई जिले के सोनाय ग्राम निवासी मोहम्मद अबू शान ने बताया कि लखीसराय शहर के छोटी दरगाह निवासी मोहम्मद परवेज जो एक सरकारी शिक्षक है और रिश्ते में मेरा भांजा लगता है।वह मुझे झांसा देते हुए जमीन खरीदने के नाम पर करीब 9 लाख रुपया कर्ज के तौर पर लिया जो मैंने घर के के बारात बंधक रख कर दिए।लेकिन लगभग 3 वर्ष पूरा होने के बावजूद भी मोहम्मद परवेज ने पूरा पैसा वापस नहीं किया।मोहम्मद परवेज का कहना था कि मामा-भांजा मिलकर जमीन खरीदेंगे लेकिन मोहम्मद परवेज उक्त जमीन अपने नाम से एग्रीमेंट कर लिया जो एक जालसाजी और छल है।मो अबूशान का गंभीर आरोप है कि मोहम्मद परवेज मेरा पैसा हजम करने के नियत से मुझ पर और मेरे परिवार पर झूठा मुकदमा किया है।अगर पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से मुझ पर और मेरे परिजनों पर लगाए गए आरोपों की जांच करती है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।मोहम्मद अबुशान का कहना है कि मोहम्मद परवेज ने लखीसराय जिले के कई लोगों से नौकरी एवं दूसरे की जमीन को अपना जमीन बात कर बड़े पैमाने पर पैसे की ठगी की है जिसकी भी जांच होनी चाहिए।उन्होंने लखीसराय के एसपी अजय कुमार से मांग की है कि जालसाज शिक्षक मोहम्मद परवेज पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें इंसाफ दिया जाए।
