हरियाणा में घोटालों की सरकार: केडिया

ऐलनाबाद ,सिरसा, 31 दिसंबर ( एम पी भार्गव ) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन केडिया ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व में घोटालों की सरकार काम कर रही है।
यहां जारी बयान में केडिया ने कहा कि प्रदेश में श्रमिक कल्याण बोर्ड में हालिया 1500 करोड़ के घोटाले ने सरकार में हडक़ंप मचा दिया है। इसमे 1& जिलों में 91 प्रतिशत वर्क स्लिप और 87 फीसदी श्रमिक फर्जी पाए गए हैं। इसी तरह से &9.24 करोड़ रु़पए के धान घोटाले ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इससे पहले पेपर लीक का घोटाला हुआ। हरियाणा के हर जिले में सरकारी विभागों में बड़े घोटाले आए दिन सामने आ रहे हैं, जिससे यह साबित हो जाता है कि प्रदेश मे घोटालों की सरकार काम कर रही है और प्रदेश की जनता का हजारों करोड़ रुपया लूट का शिकार हो रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वयं श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने ही महकमे में घोटाला पकड़ा और मुख्यमंत्री से जांच की सिफारिश की है। क्या यह सब इस सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने के लिए काफी नहीं है। लेकिन सरकार हर घोटाले की जांच की बजाय परदा डालने का प्रयास करती है। केडिया ने कहा कि यदि सरकार ईमानदारी से इन मामलों की जांच करवाए तो हजारों करोड़ रुपए का हेरफेर सामने आएगा। यह सिर्फ बानगी है, जांच हो तो इसकी आंच पूरी सरकार तक पहुंचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.