रामपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को सप्रेम उपहार भेंट कर तथा फूलमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस को महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे विभाग सदैव स्मरण रखेगा।
दिनांक 31.01.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी का विवरण इस प्रकार है—
01- उ0नि0 ना0पु0 चन्द्रिका प्रसाद
पता – ग्राम नरौली भीखम, थाना खूखुन्दू, जनपद देवरिया।
प्रथम नियुक्ति – 01.11.1985 को रिजर्व पुलिस लाइन पिथौरागढ़ (वर्तमान उत्तराखण्ड) में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुए।
सेवाकाल के दौरान आपने पिथौरागढ़, आजमगढ़, मऊ, जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद, श्रावस्ती, बरेली, शाहजहांपुर एवं रामपुर सहित कुल 08 जनपदों में सेवाएं प्रदान कीं। वर्ष 2016 में मुख्य आरक्षी तथा वर्ष 2021 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्राप्त की।
पुरस्कार – सम्पूर्ण सेवाकाल में 15 नगद पुरस्कार एवं 25 उत्तम प्रविष्टियां प्राप्त कीं।
वर्तमान तैनाती – थाना टाण्डा, जनपद रामपुर।
सेवानिवृत्ति – दिनांक 31.01.2026 को 40 वर्ष 02 माह 30 दिवस की सेवा पूर्ण कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हुए।
02- उ0नि0 ना0पु0 852650079 रामकुमार सिंह
पता – बन्नूमियां कॉलोनी, फाजलपुर रोहटा रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
प्रथम नियुक्ति – 01.11.1985 को रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुए।
सेवाकाल के दौरान आपने मुरादाबाद, सहारनपुर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, मुजफ्फरनगर, बदायूं एवं रामपुर सहित 07 जनपदों में सेवाएं प्रदान कीं। वर्ष 2016 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्राप्त की।
पुरस्कार – सम्पूर्ण सेवाकाल में 27 नगद पुरस्कार एवं 10 उत्तम प्रविष्टियां प्राप्त कीं।
वर्तमान तैनाती – थाना टाण्डा, जनपद रामपुर।
सेवानिवृत्ति – दिनांक 31.01.2026 को 40 वर्ष 02 माह 30 दिवस की सेवा पूर्ण कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हुए।
समारोह के अंत में अधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पुलिस विभाग ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
khabre junction
